चंपावत

चम्पावत : फोटोग्राफी प्रतियोगिता में महक ने पाया पहला स्थान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इंडस नेशनल स्कूल में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने रिबन काट कर किया। उन्होंने वहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

सांसद टम्टा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित युवा महोत्सव युवाओं को आगे बढने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में विकासखंड की 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोन फोटोग्राफी, भाषण और सांस्कृतिक सामूहिक लोक पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका चंंद्र, वंदना पांडेय, आयुष कुमार ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

मोबाइल फोन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रेरणा गहतोड़ी, सचिन पंत और हिमांशु ओली पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक राजेंद्र गहतोड़ी, सुरेश राजन, डॉ. बीसी जोशी, महेश ढेक, गरिमा लडवाल, नवीन राम रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, गोविंद सामंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी आशीष पाल आदि उपस्थित रहे।