चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : चार गोवंश पशु लावारिस छोड़े, पालिका ने दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत के मादली क्षेत्र में किसी ने चार गोवंश पशुओं को लावारिस छोड़ दिया था। जिसका पालिका प्रशासन ने संज्ञान लिया और सख्त रुख अपनाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गोवंश पशुओं को लावारिस छोड़े जाने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों गोवंश पशुओं को सुरक्षित रूप से पंचेश्वर गौशाला (गो-सदन) भेजा गया है, ताकि उनका उचित संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति गोवंश पशुओं को इस प्रकार लावारिस अवस्था में छोड़ता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका परिषद ने आम जनता से भी अपील की है कि गोवंश पशुओं को लावारिस न छोड़ें। यदि कहीं इस प्रकार की स्थिति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Ad Ad
Ad Ad