जनपद चम्पावत

चम्पावत : आज रात से 20 नवंबर तक सील होगी नेपाल सीमा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य तथा प्रदेश सभा सदस्य के होने वाले चुनावों को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर 17 नवंबर की रात्रि 12 बजे से 20 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक चम्पावत जिले से नेपाल से लगी भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी चम्पावत नरेन्द्र सिंह भंडारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।