चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में रील/वीडियों नहीं बनायेगा : एसपी रेखा यादव

ख़बर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस लाइन में ली क्राइम मीटिंग, वीआईपी व अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियो में लापरवाही नहीं बरतने के दिए निर्देश

चम्पावत। पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी/ सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी व अन्य सभी प्रकार की ड्यूटियो में कोई लापरवाही नहीं बरतने तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने को लेकर निर्देशित किया। साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में प्रेषित SOP के अनुसार समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में रील/वीडियों नहीं बनायेगा।

Ad Ad

मासिक अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी। उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/ पुलिस पेंशनर्स से उनकी निजि, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया। विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान अहम भूमिका निभाये जाने तथा ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले उ0नि0 कमलेश भट्ट को बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ चुा गया। साथ ही 07 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थानों में बीट कर्मचारियों को E बीट बुक/ E बीट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हुए, बीट के सभी विवरण E बीट बुक में अपलोड करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए गए कि सभी विवेचक गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार/ गिरफ्तारी का कारण लिखित रूप से आवश्यक रूप से बताएंगे। ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को टीमें बनाकर विशेष प्रयास किए जाने और अभियान चला कर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्देश दिए कि NBW/BW की शत प्रतिशत तामील की जाए, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं। कहा गया कि सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाएंगे। FSL में लंबित मालों के सूची तैयार करते हुए FSL में लंबित मालों का अति शीघ्र परीक्षण कराने हेतु पत्राचार करेंगे। विक्षिप्त व्यक्तियों का विवरण IIF फॉर्म 9 में फ़ीड करेंगे। सभी थानाध्यक्ष, फायर स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के बड़े संस्थानों, होटल, रिजॉर्ट, बैंक्वेट हॉल, बड़ी बिल्डिंग, अन्य संवेदनशील जगहों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर ऑडिट करेंगे और जागरूक भी करेंगे।

एसपी ने निर्देश दिए कि गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से प्रयास किए जाएं और SOP के अनुसार कार्यवाही की जाए, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु टीमें बनाकर गुमशुदा की तलाश की जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वाहन चेकिंग/चालान की कार्यवाही बढ़ाई जाए। सभी थाना प्रभारीयों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले/बेचने वाले/ नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने, क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी कर ड्रग्स/स्मैक की तस्करी करने वालों की जानकारी कर ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, अधिक से अधिक ई-चालान करने, विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने व समस्त पोर्टलों पर शत-प्रतिशन कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्तमान में संचालित मां पूर्णागिरी मेले को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने, श्रद्धालुओं को मंदिर के दर्शन कराने साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिदिन मेला क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाये जाने को लेकर निर्देशित किया। मेला क्षेत्र में संचालित वाहनों की सघन चेकिंग करने के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

अपराध गोष्ठी में उनि सोनू सिंह, प्रभारी फील्ड यूनिट द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को ड्रग्स टैस्टिंग किट के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। क्राइम मीटिंग में सीओ वन्दना वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई राम प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, जीतेन्द्र सिंह गर्व्याल प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात, विजय सिंह अधिकारी निरीक्षक दूरसंचार, उ0नि0 सोनू सिंह प्रभारी एनटीएफ, उ0नि0 ललित सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किए गए सात पुलिस कर्मी

1- उ0नि0 कमलेश भट्ट (Best Employee of the month March2025)
2- हे0कानि0 संजय कुमार
3- म0हे0कानि0 रेनू पतियाल
4- म0कानि0 शोभा शर्मा
5- कानि0 भुवन जोशी
6- कानि0 कुलदीप सिंह
7- कानि0 नासिर हुसैन
8- म0हो0गा0 प्रीति बोहरा