चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत के प्रथम जिलाधिकारी नवीन चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी लवंग लता शर्मा का निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत के प्रथम जिलाधिकारी रहे नवीन चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी लवंग लता शर्मा का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सेवानिवृत्ति के बाद नवीन चंद्र शर्मा हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित सरस्वती कुंज में निवास कर रहे थे।

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति ली थी। लवंग लता शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका चंपावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे, लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी अमरनाथ वर्मा, उद्यमी नरेंद्र लडवाल, अधिवक्ता शंकर दत्त पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, पूर्व डीजीसी अमर नाथ वर्मा, शिक्षाविद बंशीधर कलौनी, डॉ. त्रिभुवन कलौनी, सहित जिले के पत्रकारों और अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Ad Ad
Ad Ad