चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एनएच बंद होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सीएम सीएम पर कसा तंज, कहा- क्या इसीलिए चम्पावत की जनता ने 95 फीसद मतों से जिताया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने एनएच के बंद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि आम जनता, व्यापारी व क्षेत्र के सभी लोग त्रस्त हैं। उन्होंन कहा है कि मुख्यमंत्री को यहां की जनता ने 95 फीसद मतों से जिताया है। उनकी चम्पावत की जनता के प्रति कुछ तो जिम्मेदारी बनती है या नहीं… ? यह मुख्यमंत्री का क्षेत्र भी है इतना लाव लश्कर होने के बावजूद एनएच को नहीं खोल पा रहे हैं।

भाजपा के स्थानीय नेताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी क्या जिम्मेदारी है…? उन्होंने मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण की सवाल उठाए। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता ढोल नगाड़ों से उनका ऐसा स्वागत कर रहे हैं कि उनके कानों तक जनता की आवाज नहीं जा रही है। जनता के मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं। एनएच में अरबों रुपए खर्च करने के बाद यह हाल है। एनएच को बंद हुए 15 दिन हो गए हैं। जब 15 दिन एनएच के बंद हुए हो गए तो इनके चीफ़ इंजीनियर आज आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन क्या कर रहा है यह सबसे बड़ा प्रश्न है। उन्होंने शीघ्र एनएच को खोलने की मांग की है।