जनपद चम्पावतबनबसा

चम्पावत पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक विजयलक्ष्मी के पार्थिव शरीर को दी अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। जनपद के थाना बनबसा में नियुक्त वर्ष 1983 बैच की महिला उपनिरीक्षक विजयलक्ष्मी के पार्थिव शरीर को आज पुलिस कर्मियों ने अंतिम विदाई दी। एसपी देवेंद्र पींचा समेत ने महिला उपनिरीक्षक के पार्थिव शव पर पुष्प चक्र अर्पित किया और अंतिम सलामी दी। पुलिस कर्मियों ने शस्त्र सलामी दी।
गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे थाना बनबसा गेट के पास एक कैंटर वाहन की चपेट में आने महिला उपनिरीक्षक विजयलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिन्हें तत्काल टनकपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। महिला उपनिरीक्षक का आज गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले प्रात: 10:20 बजे शारदा बैराज घाट बनबसा पर चम्पावत पुलिस परिवार के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर महिला उपनिरीक्षक को अन्तिम विदाई दी। साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी के आकस्मिक निधन से समस्त पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

Ad