जनपद चम्पावत

360 ग्राम चरस के साथ चम्पावत के दो युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट पुलिस ने चम्पावत के दो युवकों के पास से 360 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस ने बलाई मोड़ के पास लोहाघाट से चम्पावत की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को रोका गया। पुलिस को देखते हुए वह भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें कुछ दूरी पर पुलिस ने दबोच लिया। एसओ चौहान ने बताया कि आरोपी अनुज बोहरा और पवन सिंह निवासी चम्पावत के कब्जे से 360 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बरामद चरस खेतीखान क्षेत्र से लाने की बात कबूली है। पुलिस टीम में एसआई गोविंद सिंह, राकेश रौंकली, अशोक वर्मा शामिल रहे।

Ad Ad