उत्तराखण्डक्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, रीठा में 11.2 किलो चरस के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

Ad
ख़बर शेयर करें -

तीन तस्कर फरार होने में रहे सफल, तीनों की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही प्रयास

Ad

चम्पावत/रीठासाहिब। चम्पावत पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलगातार जारी है। इसी क्रम में रीठासाहिब पुलिस ने नशा तस्करी के धंधे पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र के ग्राम बुड़म में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.200 किलो चरस बरामद की है। साथ ही उसकी बाइक को सीज किया है। वर्ष 2024 में चरस तस्करी की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। बरामद ​चरस की कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी अजय गणपति ने भारी मात्रा में चरस बरामद करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है।

अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत

एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के क्रम में बुधवार 13 नवंबर को थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे में अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी H NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साहिल के साथ एक और व्यक्ति भी था, जो मौका पाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

इतना ही नहीं तस्करी में शामिल हरियाणा के अन्य 02 लोग जो कि साथ में आए थे और वाहन संख्या HR46G/ 8997 से आगे-आगे रैंकी करते हुए जा रहे थे, भी भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। मामले को लेकर थाना रीठा साहिब में मुकदमा अपराध संख्या 22/2024 अंतर्गत धारा 8/20/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त साहिल नेहरा ने बताया है कि उन्होंने हरियाणा राज्य से देवीधुरा आकर देवीधुरा निवासी एक युवक से यह चरस खरीदी। देवीधुरा निवासी युवक द्वारा द्वारा यह चरस स्थानीय क्षेत्र के लोगों से कम दामों में खरीदकर ऊँचे दामों मे बेची जाती है। हमारे द्वारा पूर्व में भी तथा आज भी यह चरस उक्त व्यक्ति से खरीदी गयी। जिसे हम लोग हरियाणा राज्य में ले जाकर और ऊँचे दामों में बेचते हैं। आज दिनांक को भी यह चरस हमारे द्वारा उक्त युवक से खरीदकर ले जायी जा रही थी। साथ ही उसने हमें पुलिस से बचाव वाले रास्तों से ले जाकर टनकपुर तक पहुंचाने की योजना थी, लेकिन पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।

आपराधिक इतिहास-
अभियुक्तगणों में से अभियुक्त 01 अभियुक्त थाना सुनरिया जिला रोहतक हरियाणा से एनडीपीएस के मामले में 3 साल जेल में रह चुका है । अन्य अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

कीमत- बरामद चरस की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है।

अभियुक्तगण –
01- साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी H NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा (गिरफ्तार)

पुलिस टीम में एसओ रीठा साहिब कमलेश भट्ट, उ0नि0 तेज कुमार, मुख्य आरक्षी हरीश नाथ, राजेन्द्र प्रसाद, वीर सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।

वर्ष 2024 में अब तक बरामदगी :-

56 अभियोगों में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से-
1.280.996 किलोग्राम स्मैक ——— 3करोड 84 लाख लगभग
60.519 किलोग्राम चरस ———— 60 लाख लगभग
9.555 किलोग्राम गांजा ———— 2.38 लाख
1.300 किलोग्राम अफीम ———— 4 लाख लगभग
840 नशीले इंजेक्शन ———— 33 हजार 600

Ad Ad