चंपावतनवीनतममौसम

चम्पावत : बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, सड़क बनी नाला

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बेमौसम हुई बरसात ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर कर दी। छतार मादली संपर्क मार्ग पर स्थित न्यू बियरशिबा स्कूल के समीप नालियों के जाम होने के कारण पानी सीधे सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरी सड़क नाले में तब्दील हो गई। इस स्थिति के कारण राहगीरों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल से आते-जाते समय छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से भरी सड़क पर चलना पड़ा, जिससे उनकी सुरक्षा भी खतरे में दिखी। कई बच्चों को सहारे से या गोद में उठाकर ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र की नालियां पिछले दो-तीन वर्षों से जाम पड़ी हैं और अब तक उनकी सफाई नहीं कराई गई है। हर बरसात में यही समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

Ad Ad