जनपद चम्पावत

चम्पावत : भाजयुमो की मैराथन दौड़ में राम सिंह, मानसी व रेवांश ने मारी बाजी

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। आज भाजयुमो चम्पावत जिला इकाई के तत्वावधान में यंग इंडिया रन के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में राम सिंह, महिला वर्ग में मानसी भंडारी, अंडर 14 में रेवांश बिष्ट ने अव्वल स्थान बनाया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजयुमो प्रदेश मंत्री गौरव लडवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार युवाओं के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश में लागू हुआ महिला आरक्षण इसकी मिसाल है। प्रदेश मंत्री गौरव लडवाल ने कहा कि भाजयुमो युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से मंच प्रदान करेगी।
पुरुष वर्ग में राम सिंह गुज्जर, नितिन गहतोड़ी, सागर सिंह धौनी, अमित कुमार, पंकज देव, चंचल बिष्ट, महिला वर्ग में मानसी भंडारी, दिया चौधरी, ऊषा थ्वाल, रेखा, कविता रावत, बबीता जोशी ने क्रमशः प्रथम छह स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में रेवांश बिष्ट, हिमांशु गोस्वामी, अंशित गोस्वामी ने प्रथम तीन स्थान बनाया। स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष विजय चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, भाजपा नेता श्याम पांडेय, अंबादत्त फुलारा, मुकेश महराना, मोहन अधिकारी, केसी जोशी, हरगोविंद बोहरा, भाजयुमो जिला महामंत्री शैलेष जोशी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बोहरा, जिला मंत्री अमित लमगड़िया, भाजयुमो नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री विकास गिरी, हरीश जोशी, कपिल खर्कवाल, सुनील पुनेठा, जगदीश पनेरू आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad