चम्पावत : रिटायर्ड पोस्ट मास्टर कृष्णानंद कलौनी का निधन हुआ, तमाम लोगों ने शोक जताया

चम्पावत। रिटायर्ड पोस्ट मास्टर कृष्णानंद कलौनी का निधन हो गया। 70 वर्षीय कलौनी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनका गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां कल 9 मार्च को उनका निधन हो गया। बुधवार 11 मार्च को सुबह 8 बजे मल्लाड़ेश्वर के शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मिलनसार और मृदु स्वभाव के धनी रिटायर्ड पोस्टमास्ट कलौनी के निधन पर क्षेत्र के लोगों एवं कई संगठनों ने शोक जताया है। कृष्णानंद कलौनी के निधन पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, कमलेश राय, भगवत राय, प्रकाश पांडेय, भगवत कलखुड़िया, सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्याम पांडेय, प्रताप सिंह बिष्ट, मोहन राय, महेंद्र सिंह बोहरा, धरम सिंह अधिकारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, भाजपा नेता सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है।

