चम्पावत : विक्षिप्त अवस्था में घूम रहे यूपी के युवक के लिए देवदूत बने एसआई दीवान सिंह जलाल
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-AnandHospital.jpeg)
चम्पावत। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक के पद पर तैनात एसआई दीवान सिंह जलाल विक्षिप्त अवस्था में घूम रहे यूपी के एक युवक के लिए देवदूत साबित हुए। बताया गया है कि जब वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे तो उन्हें दीनहीन दशा में बिना जूते चप्पल के एक युवक घूमते हुए दिखाई दिया, जो ठंड के मारे कांप रहा था। साथ ही मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-RakeshBohra.jpeg)
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/2024/04/SI-Divan-Singh-Jalal-150x150.jpeg)
एसआई जलाल ने विक्षिप्त युवक को पास बुलाकर चाय, पानी, भोजन कराने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम सुनील वर्मा पुत्र लक्ष्मण वर्मा, निवासी गौरी, थाना पकड़ी, सिकंदरपुर, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष होना बताया गया अन्य जानकारी पर पूछने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इस पर एसआई जलाल ने गूगल से थाना सिकंदरपुर का नंबर सर्च कर वहां के थाना प्रभारी से उक्त युवक के बारे में जानकारी की गई तो 01 घंटे के पश्चात उनके द्वारा विक्षिप्त युवक के बारे में जानकारी लेकर बताया गया कि उक्त युवक ग्राम गौरी थाना पकड़ी क्षेत्र का है। साथ ही उनके परिजनों का नंबर भी दिया गया। जिस पर उपनिरीक्षक द्वारा संबंधित के परिजनों से बात कर उन्हें तत्काल चम्पावत आकर अपने साथ ले जाने हेतु बताया गया।
बुधवार की सांय को युवक के परिजन जब कोतवाली चम्पावत पहुंचे तो वे उसे देखकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि यह दो महीने से गुमशुदा है। उन्होंने काफी ढूंढखोज की, लेकिन पता नहीं चल पाया था। इसके बाद कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय व एसआई दीवान सिंह जलाल ने पूर्ण तस्दीक के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने बताया वे लोग काफी गरीब हैं और उनके पास वापस घर जाने के लिए टिकट के लिए पर्याप्त रुपए भी नहीं है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक तथा उप निरीक्षक ने उन्हें वापस घर जाने के लिए टिकट की धनराशि भी दी। जनपद चम्पावत पुलिस की इस दरियादिली को देखते हुए गुमशुदा के परिजनों द्वारा जनपद पुलिस का धन्यवाद अदा करते हुए आभार व्यक्ति किया गया।
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-ShankarPandey.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-MamtaVerma.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-Neema-PooranKathayat.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-PremaChilkoti.jpeg)