चंपावतहादसा

चम्पावत : कार दीवार से टकराई, हादसे में कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हुए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पिथौरागढ से हल्द्वानी की ओर जा रही कार स्टेयरिंग लॉक होने के चलते सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस 108 और निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में भर्ती कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बाराकोट में नवीन होटल के समीप स्विफ्ट कार संख्या यूके05बी/5778 का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त एनएच पर एयरटेल की नालियां खोदने का कार्य कर रहे दो मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में वाहन स्वामी किशन प्रसाद (45) और उनकी पत्नी रेसू (40) निवासी पिथौरागढ के अलवा एनएच पर कार्य कर रहे परवेज और शाकिब भी घायल हो गए। जबकि कार में सवार किशन प्रसाद के भतीजे लक्ष्मण को किसी तरह की चोट नहीं आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि रेसू और मजदूर परवेज को गंभीर चोट लगी है। कार स्वामी किशन प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना स्टेयरिंग लॉक होने से हुई।

Ad Ad
Ad Ad