चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : 26 मई को हो सकते हैं व्यापार मंडल के चुनाव, अब तक बनाए जा चुके हैं 500 सदस्य

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। व्यापार मंडल की चम्पावत नगर इकाई के चुनाव 26 मई को हो सकते हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री कमलेश राय के संचालन में 12 मई को तिवारी होटल में हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोरा ने 26 मई (रविवार) चुनाव की संभावित तिथि घोषित की है। अब तक करीब 500 व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं।
सदस्यता प्रमुखों के सुझाव पर सदस्यता अभियान की तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। सभी सदस्यता टोलियां एक बार फिर से नगर में व्यापारियों से संपर्क करेंगी। 19 मई तक सदस्यता सूची का प्रकाशन करा लिया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नारायण दत्त गड़कोटी और मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा चुनाव संचालन समिति के संरक्षक होंगे। सहायक चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह खाती, बसंत सिंह तड़ागी, देवी लाल वर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट और ललित मोहन गोस्वामी होंगे। तय किया गया कि 19 मई को सुबह 10:30 बजे तिवारी होटल में होने वाली बैठक में चुनाव का समूचा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, वरिष्ठ व्यापारी देवीलाल वर्मा, दीवान सिंह बोरा, विक्रम सिंह खाती, विकास शाह, केदार दत्त जोशी, भगवत शरण राय, गोविंद खर्कवाल, देवकीनंदन पांडे, मयूख चौधरी, आनंद अधिकारी, ललित मोहन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Ad