चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : व्यापार मंडल ने शोकसभा आयोजित कर मोटर मैकेनिक रिंकू को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बालाजी मोटर्स के स्वामी मोटर मैकेनिक रिंकू प्रजापति के आकस्मिक निधन पर व्यापार मंडल चम्पावत ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार की शाम को मुख्य बाजार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम व्यापारियों ने रिंकू के निधन पर शोक जताते हुए युवा व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी, महामंत्री हरीश सक्टा, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, वरिष्ठ व्यापारी बद्री दत्त जोशी, भगवत शरण राय, दिनेश जोशी, सनी वर्मा, दिलीप मेहता, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, महामंत्री कपिल खर्कवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, एडवोकेट गोलू गंगोला आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि रिंकू प्रजापति कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके प्लेटलेट काफी गिर गए थे। बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनके आकस्मिक निधन की खबर मिली। व्यवहार कुशल रिंकू के निधन की सूचना पर व्यापारियों व उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।