चम्पावत : भैरवा-कलेक्ट्रेट लिंक मोटर मार्ग पर दो दिन प्रतिबंधित रहेगा यातायात

चम्पावत। भैरवा-कलेक्ट्रेट लिंक मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग के भूतल की छत की ढलाई के कार्य के चलते मार्ग में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंध किया गया है। जिलाधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा उपरोक्त स्थल पर पार्किंग की छत का कार्य व्यवधान रहित संपन्न करने एवं किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति से बचाव हेतु 30 सितंबर के अपराह्न से 1 अक्टूबर तक (छत का कार्य पूर्ण होने तक) भैरवा- कलेक्ट्रेट लिंक मोटर मार्ग में वाहनों का आगमन प्रतिबंधित किया जाता है।

