क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, जंगल में मिला शव

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर चम्पावत नेशनल हाईवे पर स्वाला क्षेत्र से लगी बड़ोली ग्राम पंचायत के जंगल में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। गमगीन माहौल में ग्रामीण का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक बडोली के बाल किशन थ्वाल (45) सोमवार अपरान्ह नल में पानी नहीं आने के कारण जंगल में पानी के स्रोत तक पानी लगाने गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो कल मंगलवार सुबह गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर वह एक बड़े पत्थर के पास पहुंचे मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad