चम्पावत : विष्णु गिरी गोस्वामी उत्तराखंड की बैडमिंटन सर्विसेज टीम में चुने गए, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-AnandHospital.jpeg)
चम्पावत। चम्पावत जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी उत्तराखंड की बैडमिंटन सर्विसेज टीम में चुने गए हैं। वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-RakeshBohra.jpeg)
गत 19 नवंबर को चम्पावत में हुए सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय बैडमिंटन के ट्रॉयल के बाद राज्य स्तरीय चयन ट्रॉयल देहरादून परेड ग्राउंड बैडमिंटन हॉल में 29 व 30 नवंबर को संपन्न हुए। 55+ ( 55 प्लस) आयु वर्ग में चम्पावत के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णु गिरी गोस्वामी ने राज्य की टीम में स्थान बनाया। सिविल सर्विसेज की यह राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अगले वर्ष 3 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
विष्णु गिरी वर्तमान में जिला चिकित्सालय चम्पावत में वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष हैं। विष्णु गिरी गोस्वामी के चयन पर चम्पावत बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता सहित समस्त चम्पावत बैडमिंटन परिवार, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत , डॉ. इंद्रजीत पांडे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, मुख्य फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र नैलवाल, तान सिंह, मनोज पुनेठा, मुकुल कुमार राय, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडे, जनपदीय मंत्री रोशन लाल, प्रोफेसर अशोक द्विवेदी सहित समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-ShankarPandey.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-MamtaVerma.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-Neema-PooranKathayat.jpeg)
![Ad](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-PremaChilkoti.jpeg)