जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत # युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्टाफ नर्सों की भर्ती में रुपये के लेन-देन का ऑडियो वायरल होने के मामले में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ऐसे मुख्यमंत्री बनाए हैं जो मोदी, शाह और नड्डा के हाथ की कठपुतली बने रहे। भाजपा की सरकार जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब उत्तराखंड को अस्थिरता की ओर धकेलने का काम किया है। कहा कि भाजपा ने राज्य को भयंकर बेरोजगारी दी है और अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी है। विकास के काम ठप हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर गिरावट आ रही है। कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई। इनमें ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, दिग्विजय कार्की, हरीश उप्रेती, अशोक कार्की, तरुण वर्मा, जगदीश जोशी आदि रहे। उधर, लोहाघाट में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में वीर कालू सिंह माहरा चौक पर पुतला दहन किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, चांद बोहरा, हेमंत कापड़ी, चिराग फर्त्याल, शुभम ढेक, अमित साह, दीपक जोशी आदि रहे।

Ad