चम्पावत के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना बनाए गए दायित्वधारी
चाय विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष पद से नवाजे गए
चम्पावत। भाजपा की वरिष्ठ नेता मुकेश महराना को उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारी बनाते हुए चाय विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मुकेश महाराना छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्हें राजनीति की शुरूआत छात्र राजनीति से की। वे पीजी कॉलेज चम्पावत के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता। उनकी धर्मपत्नी पूर्व में चम्पावत ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

मुकेश की चम्पावत क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है। मुख्यमंत्री के उप चुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनकी पत्नी निर्मला महराना ने भी प्रबल दावेदार की थी, लेकिन बीजेपी आला कमान से टिकट आनंद अधिकारी को मिलने के बाद उन्होंने कदम पीछे खींच लिए थे। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने युवा नेता को दायित्वधारी बना कर मास्टर स्ट्रोक खेला है। मुकेश महराना को चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुकेश महाराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने संबंधी पत्र सचिव शैलेश बगौली ने पत्र जारी किया है। मालूम हो कि इससे पहले चम्पावत के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय को भी दायित्वधारी बनाया गया है।


