चेतन चम्याल बने उत्तराखंड सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

चम्पावत। उत्तराखंड सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने चम्पावत जिले से छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी। चेतन चम्याल सद्भावना कांग्रेस चम्पावत के जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई चम्पावत के जिला उपाध्यक्ष, राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सचिव छात्र महासंघ कुमाऊँ विश्वविद्यालय आदि पदों पर रहे हैं। चम्याल का कहना है कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। चम्याल के मनोनयन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पूरन कठायत, पूर्व विधायक चम्पावत हेमेश खर्कवाल, मुन्ना ढेक, सूरज प्रहरी, प्रकाश मेहरा ,कविराज मौनी, गोकुल कोहली, अशोक मेहरा, लवी पाटनी, पुष्कर भट्ट, चिराग फर्त्याल, गिरीश सिंगवाल, त्रिभुवन चम्याल, प्रकाश शर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया है।
