चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

मुख्यमंत्री धामी ने हाथी के हमले में महिला की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की हुई दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वार्ड संख्या 5, नई बस्ती टनकपुर निवासी माधुरी (पत्नी श्री भूपराम), उम्र 47 वर्ष, ककराली गेट के जंगल क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई थीं, जहां अचानक हाथी के हमले से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

घटना की सूचना मिलते ही कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों एवं डीएफओ से वार्ता की गई, जिसके उपरांत वन विभाग द्वारा मौके पर ही ₹3 लाख की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शेष सहायता राशि शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।