चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर से चम्पावत के लिए कीं विकास की चार बड़ी घोषणाएं

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा घाट टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र और संतुलित विकास को नई गति देने हेतु चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों, जनजातीय विकास और छात्राओं की सुविधाओं को सशक्त आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत जनपदों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद चम्पावत में 300 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक ऑडिटोरियम स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा। डाडा ककनई क्षेत्र की ऊंचाई और प्राकृतिक अनुकूलता को देखते हुए यहां पैराग्लाइडिंग को पर्यटन की प्रमुख गतिविधि के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐलान किया कि जनजातीय गांव खिरद्वारी की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित रखते हुए इसे ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां होमस्टे, ट्रेकिंग मार्ग, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक अनुभवों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय की आय में वृद्धि होगी। साथ ही घोषणा की कि अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्राओं के शिक्षार्थी शिक्षा ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इससे सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा