उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रशासन को दिए दिशा निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मरीजों से मिले और उनसे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अस्पताल के तमाम चिकित्सकों से भी बात की। कोविड-19 के लिहाज से चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड