जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता चंद को किया मुख्यमंत्री ने सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। उचौलीगोठ आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती गीता चंद रविवार को देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित हुईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें प्रमाण पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बाल विकास के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के साथ ही हस्तकला के प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर दिया गया है। गीता ने महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास, किशोरी बालिकाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम व सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कोराना काल में लोगों के मनोबल व हिम्मत को बनाए रखने के लिए व रोगों से लडने के लिए इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन योग प्रशिक्षण देकर लोगों की मदद की। गीता चंद का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही लोगों के बीच काम करना अच्छा लगता है। वे बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रही हैं। वह अपनी क्षमता से बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रहेंगी। गीता चंद के सम्मानित होने पर जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, उमेश चन्द्र जोशी, धीरेंद्र करायत, संजय पाठक, अनिल कुमार, गिरीश जोशी, जानकी महर, हुकुम सिंह, फतेह सिंह,चतुर सिंह, डिकर सिंह, हेम जोशी,गणेश सिंह, सुरेश सिंह, अजय कनवाल, जमन सिंह, गोपाल सिंह,पंकज सिंह आदि ने बधाई दी है।

Ad