टनकपुरनवीनतम

टनकपुर के वरिष्ठ व्यवसायी अशोक राय का निधन हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के वरिष्ठ व्यवसायी अशोक राय का आज गुरुवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर व्यापारियों समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार शारदा घाट पर होगा। बताया जा रहा है कि सीमेंट रोड स्थित ऑटो पार्ट्स विक्रेता 55 वर्षीय अशोक राय पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। अशोक राय शानदार खिलाड़ी रहने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। उनके निधन पर वरिष्ठ व्यापारी रोहिताश अग्रवाल धर्मानंद पांडे, भगवत सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व चेयरमैन विपिन कुमार, हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Ad Ad