चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत स्वप्न’ को मुख्यमंत्री धामी देवभूमि में कर रहे हैं साकार: मथुरा दत्त जोशी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के सपने को उत्तराखंड में धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत तीर्थ स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है और रोपवे परियोजनाएं श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ा रही हैं।

चम्पावत पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना शीघ्र बनकर पर्वतीय क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे पर्यटन और व्यापार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पेयजल, ऊर्जा, सड़क, स्वास्थ्य और आवास के क्षेत्रों में कई योजनाओं की प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों से आम जनता का जीवन बेहतर हुआ है। भ्रष्टाचार विरोधी ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति से खनन क्षेत्र में सुधार हुआ है और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Ad Ad

मथुरा दत्त जोशी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कठोर नकल निरोधक कानून, धर्मांतरण एवं दंगारोधी कानून सहित कई नए कानून बनाकर प्रदेश की छवि और डेमोग्राफी का सुरक्षित संरक्षण किया गया है। मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण तथा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने जैसी पहलें भी हुई हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, हेमंत जोशी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad