उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खेत की जुताई कर की मंडुवे की बुवाई, कहा- गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह ग्राम सिरोर, नेताला पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने खेतों की पॉवर वीडर से जुताई की और मंडुवे की बुवाई की। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम धामी ने कहा कि गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना पूरा होगा।

Ad

उत्तरकाशी जिले के दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तेमाल को खेतों में ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। भ्रमण के दौरान विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी साथ रहे।

Ad