टनकपुर में भव्य होगा मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष पाठक ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल हों कार्यकर्ता : दीप चंद्र पाठक

टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने अपने कैंप कार्यालय में कल होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम के लिए टनकपुर, बनबसा, धुरा अमोड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम की योजना तैयार की गई और सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक रजवार ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगौली, राम दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा जोशी, सुभाष थपलियाल, संजय जोशी, नारायण सिंह महर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मदन कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा हंसा जोशी, विद्या ज़ुकरिया, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, मुकेश जोशी, मोहित गड़कोटी, गुमान सिंह, मुनेश कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


