चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : नगरपालिका सभागार में हुआ स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन, लोगों से की गई नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग की अपील

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद सभागार में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गुरुवार को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई स्वच्छता गोष्ठी में कचरा पृथक्करण (गीला/सूखा), डोर-टू-डोर कलेक्शन, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उपाय, जनजागरूकता एवं नागरिक सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर के सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। गोष्ठी में नगर के समस्त पर्यावरण मित्रों, ब्रांड एम्बेसडर, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया तथा स्वच्छता को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। साथ ही सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।’ साथ ही लोगों से भी इस संकल्प को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।

Ad Ad
Ad Ad