उत्तराखण्डजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

सीएम धामी ने गहतोड़ी के समर्थन में टनकपुर व बनबसा में किया रोड शो, गांधी मैदान में जनसभा को किया संबोधित, टनकपुर के लोगों से कर गए ये वादे

ख़बर शेयर करें -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभा के दौरान एकजुटता का संदेश देते भाजपा नेता।

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के समर्थन में बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। बाद में उन्होंने गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा शासनकाल में जनहित में किए गए कार्यों देते हुए फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए कैलाश गहतोड़ी को विजयी बनाने की अपील की। इससे पहले विधायक कैलाश गहतोड़ी व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगबूढ़ा पुल पर सीएम का स्वागत किया। वहां से रोड शो के साथ बनबसा और टनकपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने सीएम पुष्कर धामी और विधायक कैलाश गहतोड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम का माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह सौंपा। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने भाजपा की विकास योजनाओं को गिनाते हुए चम्पावत सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां सत्ता में आने पर एक वर्ग विशेष के लिए मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के विकास की बात करती है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं और 10 साल का रोडमैप तैयार किया गया है। इसलिए राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए जनता भारतीय जनता पार्टी को ही वोट दें। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो टनकपुर क्षेत्र के लंबित कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी खेतखेड़ा पु​ल निर्माण का शासनादेश हो चुका है। जल्द ही उसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सालवानी भूमि में सिडकुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। टनकपुर में स्वीकृत 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। एक साल के अंदर ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू किया जाएगा। शारदा अप स्ट्रीम में खनन शुरू कराया जाएगा। शारदा घाट का पुनर्निर्माण किया जाएगा। विष्णुपुरी कालोनी में जल भराव की समस्या का निदान कराया जाएगा। घसियारा मंडी से पूर्णागिरि मार्ग तक बोरागोठ वाली अधूरी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उपखनिज भंडारण के नियमावली का सरलीकरण किया जाएगा। बताया कि बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। छीनीगोठ तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। ककराली गेट से आमबाग तक की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शारदा, हुड्डी व किरोड़ा नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम की जाएगी। खेतखेड़ा से पूर्णागिरि मार्ग तक गांव के आंतरिक मार्ग का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वन भूमि हंस्तातरण कर पोथ से कोट केंद्री तक सड़क निर्माण किया जाएगा। सड़क का विस्तार करके पूर्णागिरि धाम से जोड़ा जाएगा। उचौलीगोठ बूम, थ्वालखेड़ा, खेतखेड़ा, सैलानीगोठ तक शारदा किनारे तटबंध निर्माण करा कर स्नान घाट का रूप दिया जाएगा।

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते भाजपा नेता।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, प्रदेश मंत्री किरण देवी, जिला प्रभारी दीपक मेहरा, विधानसभा चुनाव संयोजक निर्मल मेहरा, टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह मेहरा, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश हैसियत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, बनबसा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, अमोड़ी मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड