उत्तराखण्डनवीनतम

हरबंस कपूर के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुख

ख़बर शेयर करें -

भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि …. आज प्रातः विधानसभा में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री हरबंस कपूर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृदुभाषी श्री कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मैं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति।

https://champawatkhabar.comsad-uttarakhand-bjp-mla-harvansh-kapoor-is-no-more-know-his-biography/

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड