उत्तराखण्डउधमसिंह नगरजनपद चम्पावतनवीनतम

काशीपुर पहुंचकर सीएम धामी के आंसू छलक पड़े, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर/चम्पावत। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुंच कर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गिरीताल रोड पर स्थित कैलाश गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे सीएम ने उनके परिजनों के साथ गम साझा किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वन विकास निगम अध्यक्ष स्व. कैलाश गहतोड़ी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई। राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रही। गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उन्हें इस बात के लिए हमेशा याद किया जाएगा। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। मालूम हो कि कैलाश गहतोड़ी 2017 में चम्पावत से विधायक चुने गए थे। 2022 में भी उन्होंने विधायक का चुनाव जीता। उसके बाद उन्हें सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। जिसके बाद उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष चुना गया।