चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

सीएम धामी कल करेंगे मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 27 फरवरी को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय महत्वपूर्ण भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने के साथ-साथ जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रातः 11:00 बजे ठुलीगाड़ हेलीपैड, टनकपुर में आगमन होगा। जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:20 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री ठुलीगाड़ से प्रस्थान कर 01:20 बजे छमनिया स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड, लोहाघाट पहुंचेंगे। अपराह्न 01:40 बजे वे महिला स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया का भ्रमण करेंगे तथा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। विकास कार्यों के निरीक्षण के उपरांत, अपराह्न 02:30 बजे मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित होने वाले भव्य ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सीएम धामी अपराह्न 04:10 बजे छमनिया स्पोर्ट्स ग्राउंड हेलीपैड से उधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad