सीएम के नोडल अधिकारी ने स्वाला डेंजर जोन का किया निरीक्षण
चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला डेंजर जोन का सीएम के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कि।या जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सड़क सुधारीकरण एवं एवं मानसून सत्र में बार-बार क्षति होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मनीष कुमार के पर्यवेक्षण में लगातार किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति संतोषजनक पाया। कहा कि सड़क सुधारीकरण कार्य की वजह से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। नोडल अधिकारी ने कर्मचारी एवं कार्य दल का उत्साहवर्धन करते हुए इस समर्पण के साथ कार्य करते रहने को लेकर प्रेरित किया। इसके उपरांत चल्थी एवं बुढम क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना एवं सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों पर विस्तारीकरण की चर्चा की। स्थानीय लोगों समस्या को संबंधित अधिकारियों से तत्काल निराकरण एवं कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बृजेश जोशी, शशांक पांडेय, कुंदन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


