जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर # सीएम के पीआरओ गौरव ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन सम्पर्क अधिकारी गौरव सिंह ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं भी सुनीं। बाद में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधान व सभासद भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जल निकासी के लिए ककराली गेट से जगबुडा पुल तक नाली निर्माण किए जाने, प्रभावितों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने आदि मांगें उठाई गईं। एसडीएम ने बताया कि आपदा प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। गौरव सिंह ने बताया कि वे आपदा से हुए नुकसान व क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे। बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार पिंकी आर्या, एआटीओ रश्मि भट्ट, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, प्रियंका रेखवाल, एसडीओ सुएब रजा, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान रवि कुमार, पूजा जोशी, मोहनी चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, मोहन सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।