जनपद चम्पावत

लोहाघाट: स्टेशन बाजार में अब नहीं होंगे खड़े व्यापारियों के वाहन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। लोहाघाट के स्टेशन बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारी पुलिस से मिले। इस दौरान उन्होंने लोडिंग अनलोडिंग में हो रही दिक्कतों को पुलिस के सम्मुख रखा। स्टेशन बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस से वार्ता की। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के साथ अन्य व्यापारियों ने पुलिस के सामने सामान लोडिंग अनलोडिंग में हो ही दिक्कतों को रखा। उन्होंने कहा कि स्टेशन बाजार में ट्रैफिक पुलिस भी उनका सहयोग नहीं करती है। कई बार सामान लोड अनलोड करने में व्यापारियों की पुलिस से झड़प तक हो जाती है। व्यापारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि स्टेशन बाजार में अब व्यापारियों के वाहन खड़े नहीं होंगे। उनके लिए विद्युत उपखंड कार्यालय के पास स्थान नियत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन बाजार में चयनित जगह पर केवल ग्राहक अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। जिससे वह खरीदारी भी कर सकें। उन्होंने कहा कि व्यापारी अगर अपने वाहन स्टेशन में खड़ा करता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा बाराकोट, बरदाखान, बापरू जाने के लिए स्टेशन में एक एक वाहन के लिए जगह चयनित की गई है। एसओ मनीष खत्री और एसआई हरीश प्रसाद ने व्यापारियों की राय से सहमत होकर सहयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर सतीश मुरारी, सतीश खर्कवाल, संजय राय, शेखर मुरारी, बंटी सक्सेना, मनोज जजरिया, जीवन चतुर्वेदी, जगदीश खर्कवाल, नवीन खर्कवाल, रविन्द्र मुरारी आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।

Ad Ad