पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विजयवर्धन उप्रेती को मातृ शोक
पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार विजयवर्धन उप्रेती की माता रेखा उप्रेती का आज 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके घर पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन समेत तमाम मीडिया कर्मियों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अंतिम संस्कार कल रामेश्वर घाट में किया जाएगा।

