जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सरकार पर नाकामी का आरोप लगा कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी ने कहा कि आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोगों का सिरदर्द बढ़ रहा है। एआईसीसी की पूर्व सदस्य निर्मला गहतोड़ी ने पेपर लीक मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला महरा, युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन चौबे, प्रकाश बोहरा, बाला दत्त थ्वाल, मोहन अधिकारी, अभिषेक गंगोला, चिराग फर्त्याल, तारा दत्त जोशी आदि शामिल रहे।

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
चम्पावत। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न, सब्जियों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार को महंगाई कम कर अधिक युवाओं को रोजगार देना चाहिए। इस दौरान चलाए गए अभियान में 20 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदर्शन करने वालों में फहीम खान, ललित शर्मा, रमेश जोशी, पवन जोशी, अनिल कुमार, मुकेश गुप्ता, जमन सिंह, अशोक कुमार, ललित सिंह, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।