ठोको ताली # नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष


पंजाब में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी टकराव पर एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस समिति) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सिद्धू को तत्काल प्रभाव से रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। सिद्धू सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील जाखड़ के योगदान के लिए पार्टी उनकी सराहना करती है। मालूम हो कि आदेश के अनुसार सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को दी गई है।


