उत्तराखण्डनवीनतम

कांग्रेस नेता व एलओपी राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक कुमार से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

दीपक कुमार ने कहा- राहुल गांधी ने उनका हौसला बढ़ाया है

कोटद्वार के दीपक कुमार ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने उनका हौसला बढ़ाया है। राहुल ने उनसे कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है, आपको डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह जल्द ही उनकी जिम में आएंगे। इस दौरान वह जिम की मेंबरशिप भी लेंगे।

कुछ उपद्रवियों से मुस्लिम बुजुर्ग दुकानदार को बचाकर दीपक कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वो मोहम्मद दीपक के नाम से भी चर्चा में हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने भी मेरा हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। समाज को आप जैसे युवाओं की जरूरत है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनके साथ कोटद्वार के विजय रावत और एक अन्य युवक भी साथ थे।


राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से दीपक कुमार से मुलाकात की कुछ फोटो शेयर की हैं। राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हर इंसान, एक समान, यही भारतीयता, यही मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात- एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।’ वहीं राहुल दीपक से मुलाकात की चार फोटो शेयर की हैं। एक फोटो राहुल गांधी और दीपक कुमार बात करते दिख रहे हैं। दूसरी फोटो दोनों गले मिले रहे हैं। जबकि दूसरी और तीसरी फोटो में दोनों हाथ मिलाए साथ खड़े हैं। इन फोटो में दीपक के साथ उनके दोस्ता विजय रावत और एक अन्य युवक सोफे पर बैठे दिख रहे हैं।