उत्तराखंड # विधानसभा में कांग्रेस के विधायक बैठे धरने पर, जानें क्या है मामला


हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को लेकर आखिरकार कांग्रेसी विधायकों का आक्रोश फूट पड़ा। सभी कांग्रेसी विधायक मुख्यमंत्री के आने से ठीक कुछ मिनट पहले विधानसभा के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। विधायकों का आरोप है कि हरिद्वार जिले में सुपर सीएम हैं। जिनके कहने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं। धरना देने वाले विधायकों में भुवन कापड़ी, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, हरीश धामी, मनोज तिवारी आदि शामिल रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय व कानून व्यवस्था दुरुस्त करो के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।


