चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

पुलवामा हमले के अमर शहीद जवानों को कैंडल जला कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर आज शनिवार की शाम को गांधी चौक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा कि भारतीय सेना सीमा पर हमारे देशवासियों की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा शहीद जवानों और उनके परिवार का सम्मान करती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट निर्मल तड़ागी, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, नीरज वर्मा, मनीष महर, विपिन जोशी, लोकेश पांडेय, नरेश जोशी, दीपक रैंसवाल, प्रमोद बड़ेला, नाथ सिंह बोहरा, अशोक वर्मा, तुषार वर्मा, नीरज पांडेय, अंशु अधिकारी, संदीप रावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।