उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या हुईं भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता को आज बीजेपी ज्वाइन कराई। मालूम हो कि सरिता आर्य पहले भी कह चुकी थीं कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी। वहीं कांग्रेस ने भी सरिता आर्य को सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। सरिता आर्य महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष थीं।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड