जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, सरकार का पुतला फूंका

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गैस सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। घरेलू गैस सिलिंडर में 50 और व्यावसायिक सिलिंडर में 351 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों से लेकर व्यापारियों के लिए मुश्किल बढ़ गई हैं। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, अशोक वर्मा, धीरज सिंह नेगी, मुरलीधर जोशी, जगदीश जोशी, दिग्विजय सिंह कार्की, नाथ सिंह बोहरा, केशव राम आदि शामिल रहे।

Ad
Ad