जनपद चम्पावतराजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरज प्रहरी का किया जोरदार स्वागत

Ad
ख़बर शेयर करें -
चुनाव प्रबंध समिति का सदस्य बनाए जाने पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी का स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंध समिति का सदस्य बनाए जाने पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता एवं महामंत्री विकास साह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान सूरज प्रहरी का फूलमालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष कठायत ने पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी, मथुरा दत्त जोशी व अन्य को जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि इन ऊर्जावान पदाधिकारियों को कमान सौंपे जाने से साफ दिख रहा है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, अशोक कार्की, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, निर्मला गहतोड़ी, आशा देवी, प्रताप सिंह महराना, प्रकाश बोहरा, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, हरगोविंद बोहरा, दिग्विजय कार्की, नीरज पांडेय, ललित देऊ, कमल कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सूरज प्रहरी ने अपने मनोयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, युवा कांग्रेस नेतृत्व एवं स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Ad
Ad Ad