जनपद चम्पावतराजनीति

राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में पदयात्रा निकाल किया जनजागरण

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में पदयात्रा निकाल कर जनजागरण अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों से लोगों को अवगत कराया। पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ‘ डडा बिष्ट एवं पुनेठी ग्राम पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी, प्रदेश महासचिव सेवादल कांग्रेस हरगोविंद बोहरा, यूथ अध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष हरीश चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष विमला मेहरा, पूर्व महिला ज़िला अध्यक्ष शुशीला बोहरा, आशा टम्टा पूर्व प्रधान, रेखा देवी, प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष, बाला दत्त थ्वाल अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, प्रकाश बोहरा यूथ कांग्रेस, सौरभ शाह अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, जगदीश जोशी, हरीश उप्रेती आदि शामिल रहे।

Ad
Ad