कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत में निकाली ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा‘

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा‘ निकाली। यात्रा का शुभारंभ मोटर स्टेशन चम्पावत में गांधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर हुआ। इसके बाद शहीद राहुल सिंह रैंसवाल के स्मारक में पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ी उनके परिजनों व उनकी धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी, निर्मला गहतोड़ी, उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, युवा ज़िला अध्यक्ष अभिषेक गंगोला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, श्याम कार्की, मोहन सिंह अधिकारी, तारा दत्त जोशी, मोहन राम, भैरव सिंह, जीवानन्द, जगदीश पांडेय, मुरलीधर जोशी, हरीश उप्रेती, जगदीश जोशी, तुषार वर्मा, विनोद बडेला, जगत सिंह महर, भागवत जोशी, विमल पाण्डेय, अभिषेक तड़ागी आदि शामिल रहे।


