जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उत्पीडनात्मक कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर में सत्याग्रह किया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 15-15 लाख रूपये लेकर पेपर बेचने के खुलासे, राज्य के खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन तथा घोटाले, सहकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटालों को लेकर विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा व ज़िला महामंत्री निर्मल तड़ागी के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ नेता निर्मला गहतोड़ी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, सौरभ शाह, बाला दत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, मोहन सिंह अधिकारी, नारायण सिंह पाटनी, भैरव सिंह बोहरा, आनंद सिह रावत, गोधन सिह अधिकारी, विनोद सिंह, तुषार वर्मा, नाथ सिंह बोहरा, हेमा तिवारी, विजय कार्की आदि शामिल रहे।

Ad